menu



Friday, October 9, 2015

#funny

: नर्स (गहरी नींद में सो रहे पप्पू से)- उठो..अरे भई उठो!

पप्पू -क्या हुआ?

नर्स -मैं तुम्हें नींद की गोली देना भूल गई थी।
      .
: संता: मुझे शादी में BMW मिली है।

बंता: पर तुम्हारे पास तो कोई कार नहीं है।

संता: अबे गधे, BMW का मतलब ‘बहुत मोटी वाइफ’।
      .
: पति - कोई फोन आये तो कहना मैं घर पर नहीं हूं।
फोन आया, पत्नि ने उठाया और बोली - ये अभी घर पर ही हैं।
फोन रखने के बाद पति बोला - तुमसे कहा था ना मना कर देना, फिर तुमने क्यों कहा कि मैं घर पर ही हूं।
पत्नि - जी आपके लि‍ये नहीं, ये कॉल तो मेरे लिये था।
    .
: शिक्षक - बताओ ”आई लव यू“ का आविष्कार किस देश में हुआ?
छात्र - चाइना में।
शिक्षक - वो कैसे?
छात्र - इसमें सारे चाइनीज गुण हैं सर। ना कोई गारंटी, ना कोई वारंटी। चले तो चांद तक, ना पहुंचे तो शाम तक।.
: शरीफ बनिए,
संस्कारी बनिए।

शराब की तरफ देखिये भी मत.......

आँख बंद कीजिये और गटागट पी जाइए।
😝😝😝😝😝😝😜😜😜😜🍻🍺🍻🍺🍺🍻🍺🍻🍺🍻🍺

: टीचर (स्टूडेंट से)- तुम आज कॉलेज में इतने लेट क्यों पहुँचे?
स्टूडेंट- जी...! सड़क पर एक आदमी का हजार रुपए का नोट गुम हो गया था।
टीचर- तो तुम क्या नोट ढूँढने में उसकी मदद कर रहे थे?
स्टूडेंट- मैं उस आदमी के जाने का इंतजार कर रहा था क्योंकि नोट मेरे पैर के नीचे था।.

No comments:

Post a Comment